दिल्ली: हजारों बच्चे बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (28/07/22): अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। और हम दिल्ली में इस बार एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा की चार अगस्त को दिल्ली के हज़ारों बच्चे रचेंगे इतिहास। आज़ादी के 75वें वर्ष में बनाएँगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा। उस दिन देश के 130 करोड़ लोग प्रण लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं, हम एकजुट होकर इंडिया को नंबर वन देश बनाएंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा की देश को आज़ाद हुए 75 साल हो गए। फ़िर हम पीछे क्यों रह गए? भगवान ने हमें सब कुछ दिया है। अगर इन नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के भरोसे रहे तो देश 75 साल और पीछे रह जाएगा। आइए हम सब मिलकर प्रण लें कि हम भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे।

 

केजरीवाल ने कहा की कुछ लोग पूछते हैं की क्या भारत विश्व की अगुआई कर सकता है। हम बोलते है क्यों नहीं भारत विश्व की अगुआई कर सकता है। 130 करोड़ भारतीय साथ आ गए तो भारत विश्व का No. 1 देश बन सकता है। 75 साल पहले भारतवासियों ने साथ मिलकर अंग्रेज़ों को भगाया था। अब हम एक बार फ़िर इकट्ठे होकर भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएँगे।।