Breaking News: स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/07/2022): उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा है। उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष 29 जुलाई तक मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश के नए बीजेपी अध्यक्ष को लेकर 15 नामों की चर्चा तेज है। जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बाबूराम निषाद, प्रकाश पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, शिव प्रताप शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, नरेश अग्रवाल, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह, मानवेंद्र सिंह, जफर इस्लाम के नाम शामिल हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो चुका था।