राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक, मिला पहला मरीज, अस्पताल में कराया गया भर्ती

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (24/07/22): दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जिसकी उम्र 31 वर्ष है। बुखार और त्वचा पर घाव होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

आपको बतादें की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से मंकीपॉक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने का आह्वान किया है, इस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है।