हिमाचल प्रदेश में 5,000 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे केजरीवाल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/07/2022): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के सोलन का दौरा करेंगे‌। वहां पर आम आदमी पार्टी के 5,000 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार “AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जुलाई को AAP के 5,000 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।”