भाजपा-आप में ट्विटर पर जंग जारी, आप नेता संजीव झा ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/07/2022): दिल्ली में बुरारी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी पर निशाना साधा है। दरअसल बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना विभाग का मुख्यमंत्री, बिना नियम क़ानून के सरकार चला रहा है। पकड़े गए तो भटका रहे हो। तू इधर उधर की बात ना कर ये बता शराब नीति में करोड़ों कैसे पार किए?” इसे लेकर आप विधायक संजीव झा ने मनोज तिवारी के ट्वीट को रीट्वीट कर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि भाई मनोज तिवारी आपको समझ में नही आएगा। अरविंद केजरीवाल ने एक अभिवावक के तरह सभी मन्त्रालय पर ध्यान रखकर दिल्ली में शानदार काम किया है। उन्होंने मनोज तिवारी पर हमला करते हुए कहा कि पर अपने गिरेबान में झाँको और तू इधर इधर की बात ना कर ये बता आठ साल में अपने लोकसभा क्षेत्र में कौन सा काम किया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा है, “बिना विभाग का CM बिना नियम क़ानून के सरकार चला रहा है। पकड़े गए तो भटका रहे हो। तू इधर उधर की बात ना कर ये बता शराब नीति में करोड़ों कैसे पार किए ?”