‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को शराब माफियाओं को बेच दिया’: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/07/2022): दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा नई शराबनीति में CBI जांच की सिफारिश के बाद राजधानी दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्विटर पर अपना वीडियो शेयर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। उन्होंने कहा कि सच को छुपाया नहीं जा सकता सच यही है कि दिल्ली सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को शराब माफियाओं को बेच दिया है।

उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते, सच को छुपाया नहीं जा सकता सच यही है कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डुबी हुई है। उन्होंने कहा कि जो बात मैं लगातार कहता आया हूं कि इस दिल्ली को शराब माफियाओं को बेच दिया गया है। नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार हुआ है। इसे लेकर हम लगातार संघर्ष कर रहे थे और लिख रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत किया था कि इसकी जांच होनी चाहिए। पर प्रश्न उठता है कि पूर्व एलजी साहब ने इस पर जांच क्यों नहीं बैठाया।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘देर आए दुरुस्त आए।’ खुद अरविंद केजरीवाल मान चुके हैं कि मनीष सिसोदिया जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि क्या सिसोदिया अकेले जेल जाएंगे या अरविंद भी साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सच यही है कि देश की राजधानी दिल्ली को शराब माफियाओं को बेच दिया गया और शराब नीति उनके इशारों पर बनी है। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में क्या इसका कनेक्शन है क्या इसकी जांच की जाए?