आम आदमी पार्टी दिल्ली में बढ़े हुए टैक्स के खिलाफ करेगी आंदोलन, लोगों को करेंगे जागरूक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/07/2022): आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली में बढ़े हुए टैक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है। उन्होंने आज यानी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन तीन चरणों में होगा और ये आंदोलन 23 जुलाई को शुरू होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दो चरणों में बढ़े हुए टैक्स को वापस नहीं लिया जाता है तो तीसरे चरण का आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 के चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि ना कोई नया टैक्स लगाएंगे ना बढ़ाएंगे। लेकिन बीजेपी दिल्ली वालों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में हाउस टैक्स दोगुना कर दिया है। ट्रेड लाइसेंस फीस ₹500 से बढ़ा के 1 लाख कर दी गई है। प्रोफेशनल टैक्स लगाया गया और दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए Tax बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि कई तरह के नए-नए टैक्स दिल्लीवालों पर लगा दिए है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बढ़े हुए टैक्स के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्लीवासियों की मदद से बहुत बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। ये आंदोलन 23 जुलाई को शुरू होगा और इस आंदोलन के 3 चरण होंगे। पहला चरण है जनजागरण अभियान जो 23 तारीख से शुरू होगा और 30 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली के लगभग 15 लाख घरों तक हमारे कार्यकर्ता जाएंगे और एमसीडी के द्वारा जो बढ़ाए हुए टैक्स है उनके बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

उन्होंने कहा की दूसरा चरण रोष मार्च का होगा जिसके तहत 31 जुलाई को पूरी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के सामने इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और उनसे अपेक्षा करेंगे की बढ़े हुए टैक्स को वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि ये दो चरणों के बाद भारतीय जनता पार्टी इस बढ़े हुए टैक्स को वापस ले लेंगे अगर नहीं लेते हैं तो 1 या 2 अगस्त को हम तीसरे चरण के बारे में पूरे डिटेल के साथ जानकारी देंगे।