राष्ट्रपति चुनाव 2022: दूसरे राउंड की गिनती में भी द्रौपदी मुर्मू आगे, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिले आधे से भी कम वोट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/07/2022): देश में आज गुरुवार को 15वां राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपति भवन में वोटों की गिनती की जा रही है। दूसरे राउंड के आंकड़ों के अनुसार भी द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 1138 हैं जिनमें से 809 द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं और 329 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में हैं। अभी भी संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है।

राज्य सभा के महासचिव पीसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की गणना की गई उसमें कुल वैध मत 1138 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 है।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को जीतने की आधिक संभावनाएं जताई जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू इस चुनाव में जीतती है, तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएगी। वहीं देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा।।