राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोटों की गिनती जारी, भाजपा के तरफ से विजय जुलूस की तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/07/22): देश में 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। देश के संसद में राष्ट्रपति चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। आपको बता दें कि एनडीए के तरफ से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया था, और लगभग द्रौपदी मुर्मू की जीत तय हो चुकी है। लगातार वोटों की गिनती हो रही है, और आज शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी है।

साथ ही विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि द्रौपदी मुर्मू को कितना वोट मिलता है और यशवंत सिन्हा को कितना वोट हासिल होता है।।