ED दफ्तर के लिए रवाना हुई सोनिया गाँधी, प्रियंका और राहुल गाँधी भी रहे मौजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21/07/22): मनी लांड्रिंग केस में सोनिया गांधी आज ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंची, सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ ही दफ्तर पहुंची है। डीडी में सोनिया गांधी की पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए।

प्रदर्शन में शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी सलमान खुर्शीद के अलावा नेताओं ने सड़क पर जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है। कांग्रेस नेताओं का साफ तौर पर कहना था कि सोनिया गांधी को तंग करने की लगातार कोशिश की जा रही है मोदी सरकार की तरफ से।

 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ईडी की झूठी पूछताछ से आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। भाजपा मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए नजर आए लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें ईडी दफ्तर की ओर नहीं जाने दिया गया कांग्रेस कार्यकर्ता पहले कहे थे कि सोनिया गांधी के साथ की दस्तक तक मार्च करेंगे लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर ही कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया।