राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, नतीजे पर टिकी है सबकी निगाहें

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21/07/2022): देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति इसके लिए वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। संसद भवन में वोटों की गिनती की जा रही है। सबकी निगाहें इस चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई है कि कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को जीतने की आधिक संभावनाएं जताई जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू इस चुनाव में जीतती है, तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएगी। वहीं देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा।