उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने DTU में अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस 12 मंजिला दो नए हॉस्टल्स किया का उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/07/2022): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बुधवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में दो नए हॉस्टल्स का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि ये 12 मंजिला हॉस्टल्स है, जहां पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिया है ‌

उन्होंने बताया कि अब 1000 अतिरिक्त बच्चे कैंपस में रहते हुए इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या 6000 से बढ़ाकर 15000 कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये छात्र अपने हुनर से आज देश की सबसे कठिन समस्याओं का हल निकाल रहे है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा था, “DTU में अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस 12 मंजिला दो नए हॉस्टल्स का उद्घाटन किया, अब 1000 और बच्चे कैंपस में रहते हुए इसका लाभ उठाएंगे। DTU में अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान छात्रों की संख्या 6000 से बढ़कर 15000 हो गई है, जो अपने हुनर से आज देश की सबसे कठिन समस्याओं का हल निकाल रहे है।”