केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर किया हमला,’ GST परिषद की बैठक में कोई विरोध नहीं तो अब क्यों?’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/07/2022): विपक्षी पार्टियां महंगाई और रोजमर्रा की चीज़ों पर लगने वाले GST के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है। वहीं इसे लेकर विपक्षी पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर मांग कर रहे है कि इसे वापस लिया जाए। विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि जब तक GST वापस नहीं लिया जाता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी पार्टियों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष भ्रम की स्थिति पैदा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, भ्रम की स्थिति पैदा करने का लगातार प्रयास कर रहा। GST परिषद की बैठक में किसी राज्य ने कोई विरोध नहीं किया। तो वो आज दिखावा कर देश को गुमराह करने का कार्य क्यों कर रहे हैं। अगर विरोध करना था तो GST की बैठक में करते। GST से पहले के दाम और GST आने के बाद के दाम को देखना चाहिए। मोदी जी के आने बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को भी बढ़ावा मिला है, महंगाई में कमी आई है क्योंकि GST से पहले और GST आने के बाद रेट में बहुत अंतर है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जन प्रतिनिधि होने के नाते हमारा फर्ज़ बनता है कि हम ऐसे मुद्दों को उठाएं। भाजपा सरकार ने 140 करोड़ जनता पर हमला किया है। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं, सभी राज्यो में प्रदर्शन करेंगे। जब तक GST वापस नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे।