हंसहराज कॉलेज के 75वें स्थापना दिवस के अमृत वर्ष उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू होंगे मुख्य अतिथि

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 जुलाई 2022): 26 जुलाई को हंसराज कॉलेज की स्थापना के अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। इस बाबत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रमा ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता जे दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कॉलेज के स्थापना से अबतक की यात्रा एवं आगामी होने वाले कार्यक्रमों के विषय में व्यापक जानकारी दी।

आपको बता दें कि 26 जुलाई 1948 डी.ए.वी द्वारा हंसराज कॉलेज की स्थापना की गई थी, जिसका उद्घाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने किया था। बीते 75 वर्षों में इस कॉलेज से देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण किया, और देश एवं दुनिया में देश का और अपने कॉलेज का नाम रौशन किया।

 

प्रेस वार्ता में प्रचार्या डॉ रमा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में महात्मा हंसराज के मूर्ति की स्थापना सहित अनेक प्रकार के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं हम पूरे वर्ष भर इस अमृत महोत्सव में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

 

ज्ञात हो कि महाविद्यालय के अमृत वर्ष के अवसर पर पूरे वर्ष में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यतः
• महात्मा हंसराज की मूर्ति स्थापना, भारतीय ज्ञान परंपरा, चिंतन, धर्म, आध्यात्म, शिक्षा एवं संस्कृति, लोक चेतना, कौशल विकास आदि विषयों पर व्याख्यान आयोजित करना।
• पर्यावरण, महिला विकास एवं मानव संसाधन विकास आदि विषयों पर नए केंद्र की स्थापना करना।
• शोध परियोजनाओं के लिए वितीय व्यवस्था किए जाएंगे।
• सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, गतिविधियों का आयोजन।
• कॉलेज में पुस्तक मेला का आयोजन।
• मीडिया संवाद, राष्ट्रीय एकता समागम, राष्ट्रीय खेल समागम आदि का आयोजन।
• कॉलेज में भारतीय भाषा केंद्रों की स्थापना एवं भारतीय भाषा सम्मेलन का आयोजन।
• नए विज्ञान खंड, कैंटीन, शोध केंद्र एवं आधुनिकतम युक्त संरचनाओं का उद्घाटन।
• ग्रुप इंसोरेंस के माध्यम से सभी छात्रों का इंसोरेंस करवाना।
• इसके अतिरिक्त शोध, नवाचार, एवं अद्यतन सूचना एवं ज्ञान की उपलब्धता के लिए आवश्यक संरचनाओं के विकास का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

इसके अलावे और भी कई प्रकार के छात्रहित से जुड़े कार्यक्रमों का सालभर आयोजन किया जाना है।

 

पत्रकार वार्ता में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रमा के साथ उप प्राचार्या अलका कक्कड़, स्थापना वर्ष कार्यक्रम की संयोजिका डॉ शैलू सिंह, तथा मीडिया एवं प्रकाशन समिति के समन्वयक डॉ विजय कुमार मिश्र मौजूद रहे।।