दिल्ली में कांवड़ियों के लिए बनाया गया आकस्मिक मार्ग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/07/2022): कोरोना महामारी के कारण दो साल से कावंड़ यात्रा बंद था। दो साल के बाद इस साल कावंड़ यात्रा शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई है। जिससे कि कांवड़ियों को परेशानी नहीं हो। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से कावंड़ यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। ईस्ट दिल्ली के तौर पर गाजीपुर बॉर्डर और महाराजपुर बॉर्डर को प्रमुख प्रवेश बिंदु बनाया गया हैं।

वहीं डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बताया कि 2019 के बाद अब इस साल कावंड़ यात्रा हो रही है। दिल्ली पुलिस की तरफ से हमने पुख्ता इंतजाम किया है। ईस्ट दिल्ली के तौर पर गाजीपुर बॉर्डर और महाराजपुर बॉर्डर दो प्रमुख प्रवेश बिंदु हैं। हमारे 3 मुख्य मार्ग हैं जिस पर हमने सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। इसके अलावा हमने आकस्मिक मार्ग भी बनाया है।

बता दें कि इस साल दिल्ली पुलिस की ओर से पहली बार यात्री पंजीकरण व्यवस्था की शुरुआत की गई है। दिल्ली पुलिस ने कांवड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक जारी किया है। कांवड़ियां इस लिंक पर https://kavad.delhipolice.gov.in/ क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।