दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान, अमरनाथ यात्रा में बादल फटने से दिल्ली के तीर्थयात्रियों की मृत्यु पर देंगे सहायता राशि

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/07/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमरनाथ यात्रा में बादल फटने से दिल्ली के तीर्थयात्रियों की मृत्यु पर उनके परिवार वालों को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। दरअसल दिल्ली की रहने वाली बीरमती और प्रकाशी का अमरनाथ यात्रा पर बादल फटने के कारण निधन हो गया था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके परिवारों से मिले और उनके तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम करेंगे और जो भी मदद होगा हम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर आगे भी पता चलता है तो हम उन परिवार वालों को भी यही राशि देंगे।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए दिल्ली से दो महिलाएं गईं थीं। मैंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की है। सरकार की तरफ से दोनों परिवारों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देंगे। अगर आगे भी पता चलता है तो हम उन परिवार वालों को भी यही राशि देंगे।।