अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने भारत को दिलाया कांस्य पदक, अरविंद केजरीवाल ने दिया बधाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/07/2022): अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने शनिवार को वर्ल्ड गेम्स 2022 यूएसए में मिक्स टीम इवेंट में अपने नाम किया कांस्य पदक। अभिषेक वर्मा ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य और भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिशन उत्कृष्टता योजना प्रदान करने के लिए धन्यवाद। साथ ही उन्होंने बताया कि हम TWG में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है “अभिषेक और ज्योति को कांस्य पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।”

भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने दिल्ली सरकार का धन्यवाद देते हुए ट्वीट में लिखा है, “धन्यवाद दिल्ली सरकार हमारे राज्य और भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिशन उत्कृष्टता योजना प्रदान करने के लिए। मैंने वर्ल्ड गेम्स 2022 यूएसए में मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। हम TWG में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं।”