तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल, हिमाचल प्रदेश का करेंगे दौरा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/07/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को हिमाचल प्रदेश के दौरा करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। दोनों मुख्यमंत्री पालमपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। 12 जुलाई को वह पालमपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी यात्रा में शामिल होंगे।”