दिल्ली: ‘हिंदुओं पर हमलों’ के खिलाफ VHP ने निकाला संकल्प मार्च, हाथ में तिरंगा लेकर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (09/07/22): राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिंदू संगठनो ने एकजुट होकर संकल्प मार्च में विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा हिंदुओं पर हो रहे हमले ठीक नही हैं। कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है। हिंदुओं को कोई विभाजित नही कर सकता और कोई डरा भी नही सकता। विहिप ने पूरे देश में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर किसी हिंदू को अगर धमकी दी जाती है तो उसे बजरंग दल द्वारा सुरक्षा दी जाएगी।

यह मार्च आज शनिवार सुबह 10 बजे मंडी हाउस से शुरू होकर जंतन मंतर पर समाप्त हुआ। इस मार्च का आयोजन हिंदुओं के खिलाफ जिहादी प्रवृति के लोगो द्वारा जारी हिंसा की घटनाओं के विरोध में किया जा रहा है। दिल्लीवासियों का कहना है की भारत संविधान से चलेगा शरीयत से नहीं। भारत के संविधान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। विचारो से असहमत होने वाले जिहादी मानसिकता वालो को कानून हाथ में लेकर किसी की हत्या की अनुमति भारत का संविधान नहीं देता। आज इस मानसिकता की वजह से पूरे देश को आतंकित करने के षड्यंत्र रहे जा रहे हैं।

 

हिंदू समाज इस वातावरण की निंदा करता है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता है। पूरी दिल्ली से लोग सुबह से ही इस मार्च में सम्मिलित होने के लिए आने लगे थे। जहां तक नजर जाती, वहां तक लोग इस मार्च में चलते दिखाई दे रहे थे। हाथों में प्लेकार्ड और झंडे लिए हुए सभी भारत माता की जय कहते हुआ चल रहे थे। पूरा गगन भारत माता की जय से गुंजायमान हो उठा।

जंतर मंतर पर इस मार्च को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याधक्ष आलोक कुमार ने संबोधित किया। मंच पर पूज्य संत महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास जी, स्वामी राघवानंद जी के साथ विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी, सेवा भारती दिल्ली के अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी भी उपस्थित थे। मंच का संचालन विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्त ने किया।