खेल मंत्रालय ने लॉन्च किया वेब पोर्टल, जानें यह पोर्टल कैसे करेगा काम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/07/2022): केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने आज शुक्रवार को वेब पोर्टल लॉन्च किए हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारी दफ्तर या कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इससे पारदर्शिता आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड में अगर आपको पैसा दान करना है, तो आप वहां भी पैसा दान कर सकते हैं। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि खेल मंत्रालय ने आज वेब पोर्टल लॉन्च किया है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोच के नकद पुरस्कार के लिए, पेंशन या खिलाड़ियों के कल्याण के लिए जो योजनाएँ हैं, अब उन्हें सरकारी दफ्तर या कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने कहा कि नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड में अगर आपको पैसा दान करना है तो आप वहां पैसा भी दान कर सकते हैं। आप ऑनलाइन जाकर दान कीजिए। आप किसी भी एक खिलाड़ी के लिए, एक खेल के लिए, खेल की सुविधाओं के लिए या खेल की प्रतियोगिताओं के लिए दान कर सकते हैं‌।