‘बीजेपी के नेतृत्व में दिल्ली बनी देश की क्राइम सिटी’: आप विधायक दुर्गेश पाठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/07/2022): आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली क्राइम सिटी बनी है। दरअसल आज उन्होंने दिल्ली में बढ़ रहे क्राइम को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 दिनों में ही दिल्ली में हत्याएं, बलात्कार की कई घटनाएं हुई हैं और पिछले साल के मुक़ाबले दिल्ली में 15% क्राइम बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखकर डर लगने लगा है। हर दिन ब्रूटल से ज्यादा ब्रूटल क्राइम दिल्ली के अंदर हो रहा है और इसे रोकने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के अगर आप समाचारपत्र देखेंगे तो सिहरन हो जाता है। कि हम किस तरह के दिल्ली में रह रहे हैं। भारतीय जनता की पुलिस ने दिल्ली के अंदर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी ज्यादा गिर चुकी है कि पिछले साल के मुकाबले दिल्ली के अंदर 15% से ज्यादा क्राइम बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि 2021 जनवरी में 2302 चोरी के मामले हुए थे और इस साल 9450 चोरी के मामले हुए हैं। इसी तरह पिछले साल अटेम्प्ट टू मर्डर(Attempt to Mudder) के 296 मामले आए थे।और इस साल 418 हुए हैं। पिछले साल स्नैचिंग के 4125 मामले आए थे और इस साल 4660 मामले आए हैं, मर्डर के पिछले साल 214 मामले आए थे और इस साल 253 हुए हैं, पिछले साल रॉबरी के 1014 मामले आए थे और इस साल 1161 मामले आए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक क्राइम सिटी बनती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के 19 महानगरीय शहर(Metropolitan Cities) में होने वाले कुल क्राइम में 40% रेप के मामले और 25% मर्डर के मामले दिल्ली में हो रहे हैं।