जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली, हालात नाजुक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (08/07/22): जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक हमलावर ने सीने में गोली मार दी। जापान के नारा शहर में शिंजो पर ये जानलेवा हमला हुआ, जहां वो एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। गोली चलने के बाद शिंजो बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया की मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।