पंजाब CM भगवंत मान कल दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

टेन न्यूज नेटवर्क,
नई दिल्ली, 06/07/22

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित रहेंगे। आपको बतादें की मुख्यमंत्री भगवंत मान का अपनी पिछली पत्नी से करीब 6 साल पहले तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं और दोनों अपनी मां के साथ यूएस में रहते हैं।