दिल्ली में लगेगा भारत का सबसे बड़ा मेला, भारी छूट में कर सकते हैं खरीदारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क,
नई दिल्ली, 06/07/22

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की अगले साल दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा। हम इसे दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल बनाएंगे। पूरी दुनिया से लोगों को आमंत्रित करेंगे जिससे वे दिल्ली और उसकी संस्कृति का अनुभव कर सकें।

केजरीवाल ने कहा की दिल्ली और इसकी संस्कृति का अनुभव करने के लिए देश भर के साथ-साथ दुनिया भर से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। यह खरीदारी का एक अनूठा अनुभव होगा। भारी छूट की पेशकश की जाएगी। पूरी दिल्ली को सजाया जाएगा। प्रदर्शनियां भी होंगी आयोजित।

केजरीवाल ने आगे कहा की इस महोत्सव के माध्यम से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली के कारोबारियों के लिए यह एक बड़ा मौका होगा, उनके लिए अपना कारोबार बढ़ाने का मौका होगा। दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने का यह एक बड़ा अवसर होगा। इससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी।