रसोई गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी, घटे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (06/07/2022)

आम लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। दरअसल बढ़ती मंहगाई के बीच के तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है। वहीं बढ़े हुए दाम आज सुबह से लागू किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है। इसी के साथ रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 1053 रुपए हो गया है।

वहीं राजधानी दिल्ली में 5 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। जहां एक ओर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी किया गया है तो वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी राहत दी गई है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कटौती किया गया है।

दूसरों शहरों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम
कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1079 रुपए कर दिया गया है। वहीं मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए है। बता दें कि ये नॉन सब्सिडाइज गैस सिलिंडर की कीमत में इजाफा किया गया है।

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक महीने में दो बार कटौती किया गया है। इससे पहले 1 जुलाई, 2022 को इसमें 198 रुपये की कटौती किया गया था जिसके बाद आज फिर से इसके दाम में थोड़ी कटौती की गई है।