भरतीय हस्तशिल्प उत्पादों को लेकर बदल रहा है विदेशों में लोगों का नजरिया : सुनीत इंडस्ट्रीज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (4 जुलाई 2022): हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) द्वारा भारतीय हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विश्व के अलग-अलग देशों में भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात करने वाले निर्यातकों को सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि दिल्ली के ‘द अशोक’ होटल में EPCH द्वारा वृहद एवं व्यापक स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में 126 हस्तशिल्प निर्यातकों को प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्यरत एक विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित संस्थान “सुनीत इंडस्ट्रीज” को यह सम्मान प्रदान किया गया। टेन न्यूज से बात करते हुए संस्थान के कार्यकारी अधिकारी ने अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया।

सम्मान मिलने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे सहयोगियों के दिनरात के मेहनत का फल है। साथ ही उन्होंने EPCH के अधिकारियों को भी धन्यवाद कहा।

 

भविष्य में इस क्षेत्र में अवसर एवं चुनौतियों के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय हस्तशिल्प उत्पाद को लेकर अब आयातकों का दृष्टिकोण बदल रहा है। विश्व के अलग अलग देशों काफी स्वीकार्यता एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रहे हैं, इस क्षेत्र में आने वाले दिनों में अपार संभावनाएं है।

साथ ही सफलता का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि अपने उत्पाद पर अपने सहयोगियों के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य कीजिए,एआप जरूर सफल हो जाएंगे।

आपको बता दें कि सुनीत इंडस्ट्रीज विश्व के कई देशों में भारतीय हस्तशिल्प के उत्पादों एवं जूट से बने वस्तुओं का निर्यात करती है।।