JMM के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, ‘NDA दिखावा कर रही है कि वो आदिवासी समाज का बहुत बड़ा समर्थक है’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/07/2022): एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया गया है। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA दिखावा कर रही है कि वो आदिवासी समाज के बहुत बड़ा समर्थक है।

JMM के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने कहा कि “जिस तरह से NDA यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि वो आदिवासी समाज के बहुत बड़ा समर्थक है तो यह सिर्फ दिखावा है। अगर ऐसा होता तो हमने यहां के विधानसभा से ‘सरना कोड’ को पारित करके भेजा लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने उसपर विचार तक नहीं किया, इससे स्पष्ट हो जाता है कि आप कितने शुभचिंतक हैं(आदिवासी समाज के)। मगर इन सभी चीजों का राष्ट्रपति चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। जो भी उचित निर्णय होगा वो गुरूजी(शिबू सोरेन) की तरफ से होगा।”

बता दें कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती है तो वह भारत की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं।