‘एमसीडी 311’ ऐप से घर बैठे कर सकते हैं शिकायत, जानें क्या-क्या सुविधा है उपलब्ध

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/07/2022): नागरिकों को सुविधा देने के लिए दिल्ली नगर निगम ने ‘एमसीडी 311’ ऐप की शुरुआत की है। इस ऐप के माध्यम से आप घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा ऐप पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

वहीं इस ऐप पर मुख्य रूप से नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने की विशेष सुविधा दी गई है। इसमें आप सड़कों पर गढ्ढे, कचरे, जल भराव से लेकर अनाधिकृत निर्माण जैसी समस्याओं को निगम अधिकारियों के पास पहुंचा सकते हैं। आप शिकायत करने के साथ-साथ अपना फीडबैक भी दे सकते है‌।

बता दें कि ये ऐप आप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर से नि : शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कुल 8 कैटेगरी है जिसके सेवाओं का लाभ आप उठा सकते हैं। जैसे कि शिकायते दर्ज, मेरे नजदीक क्या-क्या है?, 24×7 हेल्पलाइन, प्लास्टिक कचरे की शिकायत, ट्रैफिक, ई-चार्जिग स्टेशन की लोकेशन आदि शामिल हैं।