दिल्ली से बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर के लिए विमान सेवा शुरू, जानें कब से कर सकते हैं यात्रा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/07/2022): दिल्ली से देवघर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली विमान में सफर कर सकते हैं। दरअसल 25 जुलाई से इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए विमान सेवा शुरू कर रही है।

प्रत्येक दिन दिल्ली से इंडिगो का विमान 1 बजे दिल्ली से चलकर 2.45 में देवघर पहुँचेगी और 3.25 बजे देवघर से चलकर शाम 5 बजे दिल्ली पहुँचेगी। इस बात की जानकारी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दिया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट में लिखा है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सौग़ात मात्र 1 घंटा 45 मिनट में दिल्ली से देवघर की यात्रा , प्रत्येक दिन दिल्ली से इंडिगो का विमान 1 बजे दिल्ली से चलकर 2.45 में देवघर पहुँचेगी, देवघर से 3.25 बजे चलकर शाम 5 बजे दिल्ली पहुँचेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व इंडिगो का आभार।”

बता दें कि गुरुवार 30 जून को देवघर पहुंचे केंद्रीय नागरिक विमानन सचिव राजीव बंसल ने बताया था कि देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा।