मेरे सफलता में EPCH की बहुत बड़ी भूमिका है, EPCH ने हमें एक बड़ा मंच दिया: महेश हैंडीक्राफ्ट्स

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (2 जुलाई 2022): हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) द्वारा भारतीय हस्तशिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विश्व के अलग-अलग देशों में भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात करने वाले निर्यातकों को सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि दिल्ली के ‘द अशोक’ होटल में EPCH द्वारा वृहद एवं व्यापक स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में 126 हस्तशिल्प निर्यातकों को प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्यरत एक विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित संस्थान “महेश हैंडीक्राफ्ट्स ” को यह सम्मान प्रदान किया गया। टेन न्यूज से बात करते हुए संस्थान के कार्यकारी अधिकारी ने अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया।

सम्मान मिलने पर प्रशन्नता व्यक्त कर्तव्य हुए उन्होने कहा कि मेरे सफलता में EPCH की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने सहजतापूर्वक दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग फेयर्स में हमें स्टाल लगाने का स्थान प्रदान किया।

 

चुनौतियों और अवसरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब धीरे- धीरे बायर्स चीन को छोड़कर भारत की तरफ़ रुख कर रहे हैं, तो आनेवाले समय मे काफी अवसर है इस क्षेत्र में,साथ ही उन्होने कहा कि भारतीय हस्तशिल्प उत्पाद को हम जितना ग्लोबली बना पाएंगे हमें उतना अधिक अवसर मिल सकेगा।

युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सफल होने का मूल मंत्र यही है कि आप बाजार की मांग क्या है उसके अनुरूप अपना उत्पाद बनाते रहें, और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाएं।

आपको बता दें कि महेश हैंडीक्राफ्ट्स विश्व के कई देशों में कुर्सी, सोफे, बैग आदि सामानों का निर्यात करती है।।