नगर उपचुनाव में जीत के बाद AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक बोले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के कार्यकर्ताओं की हुई जीत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/06/2022): आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। आप के दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। वहीं दुर्गेश पाठक ने अपनी जीत के बाद न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यों की जीत है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

 

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, “यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत है, यह AAP द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। BJP के पास यहां कोई एजेंडा नहीं था, वो पहले दिन ही चुनाव हार चुकी थी। वे यहां आने वाले नगर निगम चुनावों सहित हर चुनाव में हारेंगे।”

 

बता दें कि दिल्ली के राजेन्द्र नगर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल से मुलाकात किए हैं।