द्रौपदी मुर्मू ने NDA से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया, PM मोदी बने प्रस्तावक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (24/06/22): एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन परिसर में बने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, इसके बाद नामांकन के लिए आगे बढ़ीं। इस मौके पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बीजेपी शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहें।

आपको बता दें की नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

 

सूत्रों की माने तो NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा।

इससे पहले विपक्षी दल यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।