भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, लगाए आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (23/06/22): दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की NDMC 26 तरह की जनसुविधाओं के लिए कैम्प का आयोजन करता है। केजरीवाल जी की नई दिल्ली विधानसभा में NDMC ने 21 जनसुविधा कैम्प आयोजित किए। लेकिन केजरीवाल जी को जिस क्षेत्र की जनता चुना है, उस क्षेत्र की जनता के प्रति वो इतने उदासीन हैं कि वो केवल 1 जनसुविधा कैम्प में पहुंचे।

 

आदेश गुप्ता ने कहा कि नई दिल्ली के NDMC क्षेत्र के अस्पतालों में पूरे देश से लोग इलाज कराने आते हैं। इन अस्पतालों में बड़ी संख्या में पानी की सप्लाई NDMC करता है, जिसे दिल्ली जल बोर्ड पानी देता है। उस पानी में भी दिल्ली सरकार ने कटौती कर दी है। पहले 125 MLD पानी आता था, अब मात्र 75 MLD पानी आता है।