NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार घोषित, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22/06/2022): NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को घोषित किया गया है। वहीं आज NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि कल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की दिए थे।

वहीं अधिकारियों ने आज बताया कि “केंद्र सरकार आज से NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किया है।

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने की खबर पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि “मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी। उन्होंने कहा कि हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अनुरोध करूंगी।”