दिल्ली: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म। आरोपी निकला HIV पॉजिटिव

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जून 2022): दिल्ली के बदरपुर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 8 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करते पकड़ा गया एक आरोपी। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी HIV पॉजिटिव निकला। जिसके बाद बच्ची की जांच कराई गई, गनीमत की बात यह है कि बच्ची की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।

कई महिलाओं के साथ बना चुका है संबंध

आरोपी के HIV पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की जांच कराई गई है, हलाकि बच्ची की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एकबार और कराई जाएगी बच्ची की जांच। आरोपी 15 जून को बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अबतक कई महिलाओं के साथ सम्बंध बना चुका है आरोपी।

आरोपी के परिवार में दो बीबियां और पाँच बच्चियां हैं, पुलिस द्वारा उन सबकी भी जांच कराई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को उसके बुआ के घर पलवल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा बच्ची के शरीर पर कई जगह दांत से काटने के निशान है, मासूम बच्ची के शरीर पर लगभग 20 जगह दांत काटने के निशान हैं।

POSCO एक्ट के तहत किया गया मामला दर्ज

आरोपी की गिरफ्तारी उसके बुआ के घर पलवल से की गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा posco एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।।