यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा, हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जून 2022): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने आज तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए पूर्व मंत्री ने ममता बनर्जी का आभार व्यक्त किया है, और लिखा

“I am grateful to Mamataji for the honour and prestige she bestowed on me in the TMC. Now a time has come when for a larger national cause I must step aside from the party to work for greater opposition unity. I am sure she approves of the step.”

पूर्व मंत्री सिन्हा के इस ट्वीट के बाद यशवंत सिन्हा को विपक्ष का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें कि आज यानी मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर विपक्ष की अहम बैठक होगी, कयास लगाया जा रहा है कि बैठक के बाद यशवंत सिन्हा के नाम की हो सकती है घोषणा।

ज्ञात हो कि इससे पहले फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार, गोपाल गांधी विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं।।