केजरीवाल सरकार ने आपदा में ढूंढा अवसर, कोरोना के दौरान 1256 करोड़ का किया घोटाला: आदेश गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20/06/2022): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता दिल्ली सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचारों को देखते हुए आज से दिल्लीवासियों के लिए एक ईमेल आईडी जारी किया है। जिस पर केजरीवाल के भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं। दरअसल आज सोमवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की रोकथाम करने वाले केजरीवाल के नेता आज खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं, पर केजरीवाल मौन हैं। उन्होंने कहा कि आप ने आपदा में भी भ्रष्टाचार का अवसर ढूंढ लिया और 1256 करोड़ रुपये का घोटाला कर डाला है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की जनता को इलाज की जरूरत थी तब केजरीवाल सरकार 1,256 करोड़ रुपए के घोटालों से अपनी तिजोरी भरने में लगी थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने आपदा में भ्रष्टाचार के अवसर तलाश लिए ये सरकार का असली चेहरा है। पहले तो ईमानदारी की बात करते थे अब तो भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर आज से ईमेल आईडी शुरू की है, corruptionofkejriwal@gmail.com जिस पर कोई जिस पर कोई भी दिल्लीवासी और कोई भी देशवासी केजरीवाल की भ्रष्टाचार की जानकारी दें सकते है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि 22 जून को हमारे सभी सांसद, और नेता गण 7 अस्पतालों की विज़िट करेंगे और असलियत सबके सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि आपने 7 अस्पतालों में 1256 करोड़ रुपए का जो भ्रष्टाचार किया है और कोरोना के समय दिल्ली की मासूम जनता को जो धोखा दिया है उसका जवाब देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 22 जून को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के हमारे सभी सांसद और नेता गण 7 अस्पतालों की विज़िट करेंगे, देखेंगे कि असलियत क्या है और 1256 करोड़ रुपए कहां गए जिसका लाभ कोरोना के समय में लोगों को मिलना चाहिए था वो अभी तक नहीं मिला है।