अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर, बीजेपी के कार्यकर्ता हो रहे हैं आप में शामिल: आप कार्यकर्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (19/06/2022): दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होने वाला है। उपचुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों के दल-बदल का सिलसिला जारी है। दरअसल आज WEA क़रोल बाग़ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किशोर डिगवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ता किशोर डिगवाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिए है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के कामों से प्रभावित होकर WEA क़रोल बाग़ में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता किशोर डिगवाल जी ने AAP पार्टी की सदस्यता ली।”

बता दें कि 23 जून को राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसे लेकर दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई है और अपने-अपने जीत का दावा कर रही है।