दिल्ली पुलिस के हमले से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष हुए घायल, सर पर लगी गंभीर चोट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/06/2022): राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस ने आज गुरूवार को राजभवन के समाने जोरदार विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोकने के लिए वॉटर केनोन का इस्तेमाल कर रहे थे जिससे कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी गिर गए और सर पर गंभीर चोट लगने की खबर है‌। वहीं दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी पर निशाना बना वॉटर केनोन की तेज धारा से हमला किया है। साथ ही दिल्ली कांग्रेस ने इस घटना की जाँच की मांग किए हैं।

दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है, “दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज राजभवन तक शांतिमार्च निकालने के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी पर निशाना बना वॉटर केनोन की तेज धारा से दिल्ली पुलिस ने हमला किया। इस अचानक हमले में संतुलन खोने के कारण उन्हें सर पर गंभीर चोट लगी है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस किसके इशारे पर जानलेवा हमला कर रही है? क्या यह महज संयोग था या एक साजिशन हमला? इसकी जाँच हो।”

बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा कल यानी बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पुलिस द्वारा की गई तानाशाही और बर्बरता के खिलाफ आज दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया गया था।