सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ व्यापक प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (14/06/22): सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर दिल्ली के जंतर मंतर पर उनके समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। दूसरी पुण्यतिथि को उनके प्रशंसकों ने ब्लैक डे के रूप में मनाया। इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की दोनों बहन नीतू सिंह और प्रियंका सिंह भी मौजूद रही। आपको बता दें की दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह से ही सैंकड़ों की संख्‍या में लोगों का आना जाना लगा रहा।

 

जंतर मंतर पर मौजूद लोगों ने कहा की सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के 2 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी उनको न्याय नहीं मिला है। सुबह से ही सैंकड़ों की संख्‍या में लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी। मौके पर दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में उनके प्रशंसक और कई संगठनों ने भाग लिया लोगों ने नम आंखों से सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।