यमुना खादर इलाके में मिला हैंड ग्रेनेड, NSG की टीम ने किया डिफ्यूज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 जून 2022): दिल्ली के यमुना खादर इलाके में शनिवार देर रात हैंड ग्रेनेड मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों के बीच कई प्रकार की चर्चाओं ने तुल पकड़ लिया। हलाकि मामले की जानकारी तुरन्त ही पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने NSG को जानकारी दी, काफी मशक्कत के बाद NSG की टीम ने ग्रेनेड को डिफ्यूज किया।

पहले भी मिल चुके हैं कई विस्फोटक सामान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली में विस्फोटक समान मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार दिल्ली के भीतर विस्फोटक सामान मिल चुके हैं। अभी हाल में ही 25 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली के मोहम्मदपुर इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद स्क्वायड की टीम ने वहां की थी मामले की जांच।