राज्यसभा चुनाव कौन जीता, कौन हारा? देखें पूरी लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 जून 2022): खरीद-फरोख्त के तमाम आरोपों के बीच राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीटों पर शुक्रवार को हुआ मतदान। चुनाव आयोग द्वारा पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ साथ चुनाव को निष्पक्ष संचालित करने के लिए विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई थी।

राजस्थान में कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की तो भाजपा एक सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा राज्यसभा जाने में असफल रहे।

कर्नाटक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता-राजनेता जग्गेश, भाजपा से लहर सिंह सिरोया और कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश निर्वाचित हुए।

हरियाणा में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और भगवा पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा की दो सीटों पर जीत हासिल की। जबकि महाराष्ट्र में छह सीटों पर भाजपा तीन और सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने तीन सीटों पर जीत हासिल किया।

राजस्थान
• मुकुल वासनिक, कांग्रेस
• रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस
• प्रमोद तिवारी, कांग्रेस
• घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा

कर्नाटक
• निर्मला सीतारमण, भाजपा
• लहर सिंह, भाजपा
• जग्गेश, भाजपा
• जयराम रमेश, कांग्रेस
• मंसूर अली खान, कांग्रेस

महाराष्ट्र
• पीयूष गोयल, भाजपा
• अनिल बोंडे, भाजपा
• धनंजय महादिक्की, भाजपा
• प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी
• सजंय राउत, शिवसेना
• इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस

हरियाणा
• कार्तिकेय शर्मा, निर्दलीय
• कृष्ण लाल पंवार, भाजपा