कोरोना फिर पकड़ी रफ्तार, मिले 8 हजार से अधिक मामले। इतने लोगों की हुई मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 जून 2022): देश मे कोरोना महामारी एकबार फिर अपना पाँव पसार रही है। धीरे धीरे संक्रमितों जे मामले में हो रहा है इजाफा, आपको बता दें कि बीते दिनों कोरोना के 8,329 नए केस मिले और 10 मरीजों की हुई मौत, इस दौरान 4,216 लोग हुए रिकवर। अबतक ठीक होनेवालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई। फिलहाल रिकवरी रेट 98.69% है।

देश में अबतक 85.45 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, वहीं अबतक कुल 194.92 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

दिल्ली में मिले 655 नए मामले

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 655 संक्रमित मिले वहीं 2 लोगों के मृत्यु होने की भी पुष्टि हो चुकी है।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन 600 से अधिक नए मामले मिले।