राँची में दंगा भड़काने का प्रयास, जुमे के नमाज के बाद की गई पत्थरबाजी

टेन न्यूज नेटवर्क

रांची (10 जून 2022): भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर किए गए अमर्यादित टिप्पणी के बाद उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एकतरफ दुनिया के कई इस्लामिक देश ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं देश के भीतर भी लगातार अलग अलग मस्जिदों से जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी और विरोध प्रदर्शन के मामले सामने आ रहे हैं।

रांची में भीड़ द्वारा पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

रांची में जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड का इलाका देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, मस्जिद से निकले भीड़ के द्वारा पुलिस पर लागातार पत्थरबाजी की जाने लगी, आसपास के दूकानों, धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालात को बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की,डेली मार्किट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत कई पुलिसवालों को गम्भीर चोट आई है। फिलहाल हालात काबू में है। पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

इकरा मस्जिद से नमाज के बाद निकली भीड़, पत्थरबाजी शुरू

रांची मेन रोड इलाके में इकरा मस्जिद से जुमे की नमाज करने के बाद निकले भीड़ ने शुरू किया उपद्रव, हालात काबू करने के लिए पुलिस को काफी देर तक करनी पड़ी हवाई फायरिंग। भीड़ द्वारा किए जा रहे उपद्रव और पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

 

क्षेत्र में लगाया गया कर्फ्यू

भीड़ द्वारा पत्थरबाजी करने के बाद कई पुलिस कर्मियों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है, वहीं भीड़ में भी एक लोगों के गोली से मौत होने की जानकारी मिली है लेकिन पुलिस द्वारा अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इलाके में फैले उपद्रव को रोकने के लिए उस क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है।याबी हालात काबू में है।

उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर चलाए गए गोली

मिली जानकारी के अनुसार धर्मविशेष के भीड़ एवं उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर 25 गोलियां चलाई गई, जिसके बाद डीसी के आदेश पर पुलिस ने लगभग 150 गोलियां चलाई। पुलिस ने कहा कि गोली नहीं चलाते तो स्थिति और भी विकराल हो सकती थी।

 

सभी घायलों को रिम्स में कराया गया भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा किए गए जबाबी कार्रवाई में भीड़ में 14 लोग घायल हैं। सभी घायलों को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।