दिल्ली में गहराया जल संकट, कई इलाके में बढ़ी मुश्किलें। पढ़े पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जून 2022): दिल्ली जल बोर्ड के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट गहरा सकता है। जल बोर्ड के मुताबिक हरियाणा ने यमुना में कम पानी छोड़ा है, इसीलिए हो रही है परेशानी।

मिली जानकारी के मुताबिक वजीराबाद तालाब में जल स्तर668.7 फीट पहुंच गया है जो समान्य 674.5 फीट से कम है।

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली छावनी समेत पूर्वोत्तर दिल्ली, पश्चमि दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली और नई दिल्ली क्षेत्रों में कम प्रेशर में पानी उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि दिल्ली को 1200 एमजीडी पानी की जरूरत है जबकि जल बोर्ड केवल 950 एमजीडी पानी का सप्लाई कर रहा है।