‘सत्येंद्र जैन को राजनीतिक कारणों से फंसाया गया’: अरविंद केजरीवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (31/05/2022): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED द्वारा सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर विपक्ष पर निशाना साधा है। दरअसल आज मंगलवार को उन्होंने इस मामले में कहा कि हमें अपनी न्यायपालिका पर भरोसा है उन्हें जानबूझकर राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में व्यक्तिगत रूप से अध्ययन किया हूं। ये पूरी तरह से धोखाधड़ी है। हम भ्रष्टाचार को सहन नहीं करते। हमारी सरकार बहुत ही ईमानदार है।

उन्होंने कहा कि “बिल्कुल फर्जी केस है। हमारी बिल्कुल कट्टर ईमानदार सरकार और कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम एक पैसे का भी भ्रष्टाचार ना तो करते हैं और ना ही बर्दाश्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा आपने अभी पंजाब में देखा था कि एक मंत्री की वीडियो रिकॉर्डिंग थी और उस आधार पर मैंने खुद उस मंत्री के खिलाफ एक्शन लेकर उसे गिरफ्तार कराया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही 5 साल पहले दिल्ली में हुआ था। हमारे पास एक मंत्री की वीडियो रिकॉर्डिंग आई थी और मैंने उसे मंत्रालय से बर्खास्त किया और सीबीआई को सौंप दिया था।”

उन्होंने कहा कि “हम एजेंसी की इंतजार नहीं करते हम खुद ही एक्शन लेते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन हम यह भी देखते हैं कि बहुत सारे जो केंद्रीय एजेंसी एक्शन लेती है वो राजनीति से प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन जी के इस केस को मैंने खुद सारा व्यक्तिगत रूप से अध्ययन किया हूं। ये बिल्कुल फर्जी केस है। उन्हें जानबूझकर राजनीति कारणों से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और सच्चाई का रास्ता बहुत कठिन होता है। भगवान हमारे साथ है और हमें न्यायपालिका के ऊपर भरोसा है। न्यायपालिका न्याय करेगी और सच निकल कर आ जाएगा और ये फर्जी केस टिकने वाला नहीं है।”