जब सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हो गए है, तो क्या अब सरकार जेल से चलेगी? : अनील चौधरी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (31/05/22): दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सतेंद्र जैन को हवाला कारोबारियों से संबंध के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया अब इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है बीजेपी इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी मांग कर रही है कि जल्द से जल्द सत्येंद्र जैन को अरविंद केजरीवाल सरकार से बर्खास्त करें।

सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी मामले पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब दोनों के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। आप के नेता जो खुद को कहते तो आम है, सच है की सब भ्रष्ट और बेईमान है।

अनील चौधरी ने कहा की जब सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हो गए है, तो क्या अब सरकार जेल से चलेगी। केजरीवाल ने बजट सत्र के दौरान अपने भाषण में विधानसभा पटल से भ्रष्टाचारी को देश का गद्दार घोषित करने की बात कही थी। आप पार्टी के 80% मंत्री, 38 विधायक कब गद्दार घोषित होंगे क्या ये मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हुं।

अनील चौधरी ने कहा की कैलाश गहलोत पर भी 1000 लो फ्लोर DTC बस घोटाले में 4288 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप है। सीबीआई, सीवीसी को मैंने शिकायत की है। जाँच को भाजपा रोक कर बैठी हुई है। नहीं तो यह भी आज जेल में होते।

अरविंद की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। जूठ का चोला ओढ़ कर राजनीति में देश भक्ति की बात करते है। असल में उनकी देश भक्ति के पीछे बहुत बड़े भ्रष्टाचार की राजनीति है। दिल्ली में 7 मंत्रालय संभालने वाले मंत्री सत्येंद्र जैन को हिमाचल का इंचार्ज बनाना आप की राजनीतिक पहल थी ताकि उन्हें बचाया जा सके। सच साबित होने में देर जरूर हो सकती है, लेकिन सच सामने जरूर आता है।

अनील चौधरी ने कहा कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल जल्द से जल्द एक्शन लेने से क्यों घबरा रहे हैं। उनकी चुप्पी दर्शाती है कि अरविंद केजरीवाल सतेंद्र जैन के सपोर्ट में खड़े हैं। पंजाब में मंत्री को बर्खास्त किया जाता है और दिल्ली में सतेंद्र जैन का बचाव किया जा रहा है, ये पार्टी और केजरीवाल का दोहरा चरित्र दर्शाता है।

अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्टैंड इस मुद्दे पर क्लियर है और कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध करती है और जब तक सत्येंद्र जैन को बर्खास्त नहीं किया जाता है तब तक कांग्रेस पार्टी विरोध करती रहेगी। अनील चौधरी ने कहा की आप पार्टी भाजपा की बी टीम है।