कांग्रेस द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में सीबीआई की जांच और भगवंत मान के इस्तीफे की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30/05/22): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास स्थान का घेराव किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा को केजरीवाल के इशारे पर कम कर दिया गया । सोची समझी साजिश के तहत चुनिंदा विशेष लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को हटाया गया, जिसका परिणाम मूसेवाला की हत्या हुई। उन्होंने मांग की कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे क्योंकि हाल ही में पंजाब मे कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। अनिल कुमार ने कहा कि भगवंत मान सरकार यह बताए कि सिद्धू मूसेवाला का सुरक्षा दायरा बिना सिक्यूरिटी ऑडिट के कैसे हटाया गया।

अनिल कुमार सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नही जाने नही दिया और हिरासत में ले लिया। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज होने लगी है बीजेपी और कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश कर रही है कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जानबूझकर सिद्धू मूसेवाला का सुरक्षा हटा दिया गया और उसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई।

भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव किया जहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने डिटेन कर लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को सुरक्षित करने के बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज हाल बेहाल है। भगवंत मान राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल भारी-भरकम सुरक्षा दायरे में घूमते हैं और बाकी नेताओं एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिस तरीके से सुरक्षा हटा रहे हैं यह आने वाले दिनों में इसका और भी गहरा परिणाम देखने को मिल सकता है।

शिशु की हत्या मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार को खेलते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे। इस घटना की तह तक जांच हो कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।