व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बर्बरता पूर्वक चलाया गया बुलडोजर: कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (27/05/2022): आज शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने नारायणा इंडस्ट्रीयल एरिया का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणा इंडस्ट्रीयल एरिया में भाजपा और केजरीवाल सरकार द्वारा गरिबों की दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बर्बरता पूर्वक बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर गरीबों का पेट भरने वाले इन दुकानदार भाइयों का क्या कसूर था? इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “नारायणा इंडस्ट्रीयल एरिया में भाजपा और केजरीवाल सरकार द्वारा गरिबों की दुकानों और व्यसायिक प्रतिष्ठानों पर बर्बरता पूर्वक बुलडोजर चलवा गया जो निंदनीय है। आज पीड़ित दुकानदार भाइयों से मिलकर उनकी परेशानी सुनी। आखिर गरीबों का पेट भरने वाले इन दुकानदार भाइयों का क्या कसूर था?”

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव मनीष चतरथ, वरिष्ठ नेता ब्रह्म यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार, जिलाध्यक्ष मदन खोरवाल, नरेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि कल यानी गुरुवार की सुबह नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में दिल्ली एमसीडी द्वारा बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई किया गया था। इस दौरान एमसीडी ने सड़क के किनारे लगी कई सारी झुग्गी झोपड़ी और दुकानों पर बुलडोजर चलाया था।