लद्दाख में हुआ बड़ा हादसा: 26 जवानों को लेकर जा रही बस श्योक नदी में जा गिरी, 7 जवानों की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 मई 2022): लद्दाख से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां सेना की एक बस 26 जवानों को लेकर जा रही थी। बस श्योक नदी में गिर गई, अबतक मिली जानकारी के अनुसार 7 जवानों की मौत हो चुकी है वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा थोइस से लगभग 25 km की दूरी पर हुई ,जहां बस श्योक नदी में लगभग 50-60 फ़ीट गहराई में गिर गई। इसमें अबतक सात जवानों के मौत हो जाने की खबर सामने आई है। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

इस घटना लेकर अबतक सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दी गई है। घटना के कारणों का पता अबतक नहीं चल सका है।